Maharashtra HSC Result 2024 Date: मोबाइल पर एसएमएस से चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Maharashtra HSC Result 2024 via SMS: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in के अलावा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों (MSBSHSE HSC Result 2024) को एसएमएस द्वारा देखा जा सकता है।

MSBHSE Maharashtra Board HSC Result 2024

MSBHSE Maharashtra Board HSC Result 2024

Maharashtra HSC Result 2024 via SMS: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों (MSBSHSE HSC Result 2024) की घोषणा 11 से 15 मई के बीच हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे mahresult.nic.in पर से देखा जा सकेगा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE, महा एसएससी, एचएससी बोर्ड परिणाम 2024 की तारीख (Maha SSC, HSC Board Results 2024 Date) जल्द ही घोषित करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2024 से 19 मार्च तक और 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक किया था। ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in के अलावा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों (MSBSHSE HSC Result 2024) को एसएमएस द्वारा देखा जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं एसएमएस के द्वारा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने का पूरा तरीका।

How to check Maharashtra 12th Result 2024 Via SMS

MSBHSE Maharashtra Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें
  • एसएमएस से महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए MHSSC टाइप करें।
  • इसके बाद स्पेस दें, फिर सीट नंबर दर्ज करें।
  • इस एसएमएस को 57766 पर भेज दें।
  • इतना करते ही महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2024 चेक करें
  • आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Maharashtra 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें। Maharashtra Board 10th Result 2024 या Maharashtra Board 12th Result 2024 पर क्लिक करें। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • Maharashtra 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।

Maharashtra HSC Result 2024 - Highlights (महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 हाइलाइट)

Exam NameMaharashtra Higher Secondary School Certificate Examination
Result NameMaharashtra HSC Result 2024
Result Releasing AuthorityMaharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education (MSBSHSE)
Maharashtra Board result official Websitemahresult.nic.in
HSC result credentialsRoll number & Mother's first name
Maharashtra board result date 2024Coming Soon
Number of studentsAround 14 lakh
Result statusTo Be

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2024 Date

महाराष्ट्र बोर्ड वार्षिक परीक्षा में इस साल 10वीं और 12वीं के कुल छात्रों की संख्या 26 लाख है, जो अब परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक हासिल करने होंगे। 2023 में महाराष्ट्र कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 91.25% रहा था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited