महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एचएससी रिजल्ट का Direct Link, यहां कर सकेंगे चेक

महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन किसी भी वक्त एसएससी 10वीं, एचएससी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां परीक्षा के लिए कुल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2024

Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2024: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एचएससी के छात्रों के लिए बिग अपडेट है। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MBSHSE) जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने (Maharashtra Board SSC Result) वाला है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, results.gov.in पर उपलब्ध करवा (Maharashtra Board HSC Result) दिया जाएगा। स्टूडेंट यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
बता दें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षाएं शाम 3 बजे से 6 बजे तक थी। यहां एग्जाम में कुल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था।

Maharashtra Board SSC, HSC Result: यहां देखें पासिंग पर्सेंटेज

वहीं बीते वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 91.25% देखने को मिलात । यहां लड़कों की तुलना में लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लड़कों का पास फीसदी 89.14 प्रतिशतव लड़कों का पास पर्सेंटेज 94.73% था। लगाया जा रहा है कि इस बार पास फीसदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

Maharashtra Board SSC Result: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

Maharashtra Board HSC, SSC की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में 35 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। वहीं एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर आने पर छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board SSC HSC Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले Maharashtra Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Maharashtra Board 10th Result: एसएमएस के जरिए रिजल्ट

इसके अलावा नतीजे घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैस होती है तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
  1. मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  2. यहां MH12 या MH10 टाइप करें।
  3. अब स्पेस देकर अपना Roll Number दर्ज करें।
  4. इसके बाद 57766 पर भेजें।
  5. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Maharashtra Board 12th Result: कड़ाई के साथ परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited