होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

MBOSE HSSLC Result 2023 Declared: जारी हुआ मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

MBOSE HSSLC Result 2023, Meghalaya Board 12th Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 9 मई को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

MBOSE HSSLC Result 2023 DeclaredMBOSE HSSLC Result 2023 DeclaredMBOSE HSSLC Result 2023 Declared

MBOSE HSSLC Result 2023 Declared

MBOSE HSSLC Result 2023, Meghalaya Board 12th Result 2023: मेघालय बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं परीक्षा का साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 9 मई को जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को MBOSE HSSLC Result 2023<स्ट्रीम> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

MBOSE HSSLC Result 2023: साइंस और कॉमर्स में इतने स्टूडेंट्स सफल

मेघालय बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा के लिए इस साल कुल 2383 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1890 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 3635 स्टूडेंट्स ने भाग लिया और 2866 को सफल घोषित किया गया। बता दें कि 12वीं कॉमर्स में ऋषभ पुरकायस्थ ने 484 अंको के साथ टॉप किया हैं। वहीं, साइंस में अर्नब दत्ता ने 483 अंकों के साथ बाजी मारी है।

End Of Feed