MHT CET Counselling 2024 Schedule: जारी हुआ MHT CET काउंसलिंग का शिड्यूल, जानें किन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
MHT CET Counselling 2024 Registration Date: एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2024 की तिथि घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस कांउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे थे, वे यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी
MHT CET Counselling 2024 Schedule, MHT CET Counselling 2024 Registration Date: खत्म हो गया एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2024 की तिथि का इंतजार। महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET Counselling 2024 Schedule जारी कर दिया है। अगर आपने भी MHT CET 2024 Form भरा था, और अब काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं तो यहां से जानें कब से कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, क्या है पूरा शिड्यूल व अपडेट
MHT CET Counselling 2024 Website, चेक करें वेबसाइट
सबसे पहले यहां से MHT CET Counselling 2024 के लिए वेबसाइट नोट करें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट-cetcell.mahacet.org पर जाकर MHT CET Counselling 2024 Registration कर सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है ताकि आप आसानी से काउंसलिंग शिड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकें।
MHT CET Counselling 2024 Start Date
अस्थायी शेड्यूल के अनुसार, MBA के लिए MAH CET काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी जबकि BE, BTech काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू होगी।
MHT CET Counselling और सीट आवंटन प्रक्रिया में 3 राउंड होंगे। MHT CET काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को काउंसलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवश्यक काउंसलिंग शुल्क (MHT CET Counselling 2024 Fee) का भुगतान करना होगा।
MHT CET Counselling 2024 Documents Required, क्या चाहिए दस्तावेज
उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- 10वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और मार्क शीट
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और मार्क शीट
- MHT CET रिजल्ट 2024
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि जरूर हो)
- स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
- महाराष्ट्र का अधिवास (Domicile) प्रमाणपत्र (यदि जरूरत हो)
- MHT CET Admit Card 2024
MHT CET Counselling 2024 Selection Method, कैसे होगा चयन
पंजीकरण के बाद, CET Cell पंजीकृत उम्मीदवारों की कक्षा 12 और CET अंकों पर विचार करते हुए एक मेरिट सूची जारी करेगा। सीटों का आवंटन MHT CET मेरिट सूची 2024 में स्थान के आधार पर होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

DAVV RESULT 2025: जारी हो गई BA, BSC परीक्षाओं की ग्रेड लिस्ट? Download करें यहां से

HBSE Compartment Exam 2025: आ गई हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख, देखें पूरा शिड्यूल

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Date Time LIVE: हो गई घोषणा, कल 2 बजे जारी हो रहा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स कर रिजल्ट, यहां मिलेगा DIRECT LINK

RUHS Result 2025: घोषित हुए राजस्थान बीएससी नर्सिंग परीक्षा के परिणाम, इस लिंक से करें चेक

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है? जानें थीम और मेजबान देश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited