MP Board 12th Supplementary Result 2023: जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

MP Board 12th Supplementary Result 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 12th Supplementary Result 2023

MP Board 12th Supplementary Result 2023

MP Board 12th Supplementary Result 2023, MPBSE MP Board Class 12th Result 2023: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा (MP Board 12th Supplementary Exam 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 12th Supplementary Result 2023: कब हुई 12वीं की मेन परीक्षा

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 1 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा 25 मई को दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया था। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में एक यो दो विषय में पासिंग मार्क्स न हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में रखा गया था।

MPBSE Class 12th Supplementary Result 2023: कब हुई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा

एमपी बोर्ड की ओर से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने अब इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Download MP Board 12th Supplementary Result 2023

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • फिर एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Exam 2024: एमपी बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल

एमपी बोर्ड ने हाल ही में 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 की तारीख भी घोषित की है। जिसके अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 5 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा। एमपी बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited