MP Board 5th, 8th Result 2023: घोषित हुआ एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

MP Board Class 5th 8th Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।

MP Board 5th, 8th Result 2023: घोषित हुआ एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
MP Board Class 5th 8th Result 2023, Sarkari Result 2023 on rskmp.in: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 मई को जारी कर दिया है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में कि गई। अब परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MP Board Class 5th 8th Result 2023: एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं का पास प्रतिशत
जारी सूचना के मुताबिक इस साल कक्षा 5वीं परीक्षा में कुल 11,79,883 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 9,70,701 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जबकि, 8वीं परीक्षा में कुल 10,66,405 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 811433 स्टूडेंट्स रहे। इस साल 8वीं का पास प्रतिशत 79.09% और 5वीं 82.27% दर्ज किया गया है।
MP Board 5th 8th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। इसका आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download MP Board Class 5th 8th Result 2023
  • एमपी बोर्ड की वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • फिर कक्षा 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Marksheet 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट
एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं की प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited