MP Police Constable Admit Card: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 को, डायरेक्ट लिंक से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

MP Police Constable Admit Card Download: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जा की थी जिसमें कुल 7090 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र एक-दो दिन में जारी करने जा रहा है।

MP Police Constable Admit Card 2023

MP Police Constable Admit Card

MP Police Constable Admit Card Download 2023: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जा की थी जिसमें कुल 7090 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। यह परीक्षा मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न शहरों में 12 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं अभी तक एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र एक-दो दिन में जारी करने जा रहा है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MP Police Constable Written Exam Admit Card को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। यह परीक्षा एमपी के विभिन्न शहरों में 12 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीखा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

How to Download MP Police Constable Admit Card 2023

अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
जहां अभ्यर्थी “MP Police Constable Admit Card 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, नाम दर्ज करें। अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब “MP Vyapam Police Constable Admit Card” खुल जाएगा।
जिसका प्रिंट आउट आप परीक्षा में शामिल होने के लिए निकाल सकते हैं।

8.66 लाख छात्रों ने किया है आवेदन

बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल जीडी के 7090 पदों पर निकली भर्ती के लिए 8.66 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए 122 अभ्यर्थी दावेदार हैं। इसलिए इस परीक्षा में चयन आसान नहीं होगा। चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर चयन होगा। पहला चरण 100 अंकों की लिखित परीक्षा का होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑपरेटर पद के लिए पहले चरण में तकनीकी परीक्षा भी होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited