MP Police Constable Admit Card 2024: जारी हुआ एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

MP Police Constable Admit Card 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने कांस्टेबल पीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Admit Card 2024

MP Police Constable Admit Card 2024

MP Police Constable Admit Card 2024: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पीईटी का एडमिट कार्ड (MP Police Constable PET Admit Card 2024) आज यानी 11 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफल हासिल की थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable PET 2024: कब होगा फिजिकल टेस्ट

एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर से 9 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। यह टेस्ट भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, मुरैना और रतलाम में होगा। ध्यान रहे कि टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MP Police Constable PET Admit Card 2024

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारि वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 1915 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 709 पद, ओबीसी के लिए 1914 पद, एससी के लिए 1134 और एसटी के लिए 1418 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited