MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023: जारी हुआ एमपी रुक जाना नहीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS) ने रुक जाना नहीं योजना के तहत 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023

MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023: यहां चेक करें एमपीएसओएस 12वीं का रिजल्ट

MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023, MPSOS 12th Result: एमपीएसओएस 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (MPSOS 12th Result) खबर है। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS) ने रुक जाना नहीं योजना के तहत 12वीं का रिजल्ट जारी कर (MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं 10वीं के रिजल्ट का लिंक अभी एक्टिव नहीं किया गया है।

MPSOS Ruk Jana Nahi 10th Result 2023: Check Here

बीते वर्ष कक्षा 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 41.04 प्रतिशत देखने को मिला था। इसके लिए कुल 56 हजार 894 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 23,350 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MPSOS Ruk Jana Nahi 10th Result 2023 Out: Direct Link

MPSOS Ruk Jana Nahi 12th Result 2023: यहां करें चेक
  1. एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPSO Ruk Jana Nhi 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

MPSOS 12th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हैं तो ऐसे छात्रो के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 से कम अंक आने पर फेल माना जाएगा। छात्रों को फेल माना जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited