National Doctors Day 2024 Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सबसे दमदार हिन्दी निबंध, जरूर शामिल करें ये बातें

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है): देश में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर अगर आप किसी निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो आज हम आपको डॉक्टर्स डे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम बताएंगे।

National Doctor's Day 2024 Essay

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है): मानव जीवन में एक डॉक्टर का महत्व भगवान से कम नहीं होता है। जब भी हम अस्वस्थ महसूस करते हैं तो सबसे पहले ख्याल डॉक्टर का ही आता है। हर छोटी समस्या से लेकर बड़ी बीमारी तक का इलाज डॉक्टर के पास होता है। डॉक्टर को हमारे समाज का सुपरहीरो माना जाता है। उनकी वजह से हर रोज न जाने कितने लोगों को जीवनदान मिलता है। ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024) मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में कई बार निबंध प्रतियोगिता (National Doctor's Day 2024 Essay) का भी आयोजन किया जाता है। अगर आप भी नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 निबंध प्रतियोगिता (National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi) में भाग लेने जा रहे हैं तो आज हम आपको इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम बताएंगे।

National Doctor's Day 2024 Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है

देश में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। यह खास दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को 80 साल की उम्र में हुआ था। वह मुश्किल समय में कई राहत कार्यों का हिस्सा बने थे। ऐसे में उनके तमाम योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि डॉ. बीसी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

National Doctors Day 2024

National Doctor's Day 2024 Hindi Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम

नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत 1991 में हुई थी। तब से हर साल 1 जुलाई का दिन देश के डॉक्टर्स को समर्पित होता है। हर साल यह खास दिन एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर्स 2024 की थीम (National Doctor's Day 2024 Theme) 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' (Healing Hands, Caring Hearts) है। यह थीम डॉक्टरों द्वारा दिखाए जाने वाले समर्पण व करुणा और अपने जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है।
End Of Feed