NEET MDS Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

NEET MDS 2024 Counselling Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC आज 1 जुलाई 2024 से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से पंजीकरण लिंक देखें।

NEET MDS Counselling 2024

NEET MDS काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण शुरू

NEET MDS 2024 Counselling Registration Date: नीट एमडीएस परीक्षा 2024 काउंसलिंग का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC आज 1 जुलाई 2024 से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाने की जरूरत है, देखें काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
NEET MDS 2024 Counselling Date Latest News Today यह है कि आज से नीट एमडीएस परीक्षा 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण पोर्टल खुल रहा है। इसमें शामिल होने के बाद उम्मीदवार का पंजीकरण कराना अनिवार्य है? जिसे काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कहा जाता है।

NEET MDS 2024 Counselling Process

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि NEET MDS 2024 काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी।

NEET MDS 2024 Counselling Date and Time

  • उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि NEET MDS Round 1 Counselling के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2024 है।
  • NEET MDS 2024 काउंसलिंग शुल्क भुगतान विंडो दोपहर 3 बजे तक सक्रिय है।
  • काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 2 जुलाई से 7 जुलाई, 2024 के बीच अपनी पसंद चुनने का समय दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए अपनी पसंद को लॉक करके पुष्टि करनी होगी। NEET MDS 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया 8 जुलाई से 9 जुलाई, 2024 तक निर्धारित है।
ध्यान दें कि केवल पूर्ण भुगतान वाले पंजीकृत उम्मीदवार ही चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन के लिए पात्र होंगे।

NEET MDS काउंसलिंग 2024: आवश्यक दस्तावेज

  • NEET MDS 2024 स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड
  • योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र
  • कॉलेज मार्कशीट
  • डेंटल काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • वैध सरकारी पहचान प्रमाण
NEET MDS 2024 सीट आवंटन परिणाम 10 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। संबंधित उम्मीदवारों को 11 से 17 जुलाई तक अपने निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited