NEET MDS Admit Card 2023: नीट का प्रवेश पत्र nbe.edu.in पर जारी, चेक करें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

NEET MDS Admit Card 2023 Out: नीट की एमडीएस परीक्षा 2023 का आयोजन 1 मार्च से होने वाला है। इसके लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET MDS Admit Card 2023

NEET MDS एडमिट कार्ड 2023

NEET MDS Admit Card Released: एनबीईएमएस यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट-एमडीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एनबीई नीट एमडीएस 2023 परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एमडीएस प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक - NEET MDS 2023 Admit Card Download Direct Link
NEET MDS 2023 Admit Card: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स
एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक को क्लिक करें।
आपका एनईईटी एमडीएस हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए इसे चेक करें और डाउनलोड भी कर लें।
सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा के आयोजन से पहले अपात्र पाए गए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।' नीट एमडीएस परीक्षा 2023 को 1 मार्च को आयोजित किया जाना है और NEET MDS परिणाम 31 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। नीट परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25 फीसदी की निगेटिव मार्किंग होगी। उत्तर ना दिए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
नीट परीक्षा परीक्षण केंद्र (सुरक्षित क्षेत्र) परिसर में प्रवेश पर तलाशी (एचएचएमडी) की जाएगी। कई उम्मीदवारों ने अपने एनईईटी एमडीएस प्रवेश पत्र की इमेज को साझा करने और अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जबकि परीक्षा स्थगित होने की कोई उम्मीद नहीं है।
नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्टर होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in की मदद से जाकर NBEMS NEET MDS 2023 एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited