NVS Class 6 Admission 2024: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से शुरू, यहां तुरंत करें अप्लाई
NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने आज यानी 20 जून 2023 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

NVS Class 6 Admission 2024: एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन के लिए करें अप्लाई
NVS Class 6 Admission Form 2023-2024: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का सपना संजोए बैठे छात्रों व अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन प्रक्रिया आज यानी 20 जून 2023 से शुरू कर दी (NVS Class 6 Admission) गई है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 6 में करवाना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा (JNV Class 6 Admission) सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।
बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का दाखिला एंट्रेंस के आधार पर किया जाता है। इसके लिए चयन प्रक्रिया 4 नवंबर से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण की चयन प्रक्रिया 04 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। एंट्रेंस क्वालीफाई करने वाले छात्रों को यहां एडमिशन दिया जाता है। अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकेंगे।
NVS Class 6 Registration 2024: यहां करें पंजीकरण- सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NVS Navodaya Vidyalaya Samiti Class 6th Admission के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NVS Class 6 Admission Form 2023: कक्षा 6 में 80 छात्रों का दाखिला
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

UPSC New Website: संघ लोक सेवा आयोग ने नया ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च, जानें क्या होगा फायदा

JoSAA Counselling 2025 Schedule: जारी हो गया JoSAA काउंसलिंग का शिड्यूल, josaa.nic.in से करें चेक

UPSC ESE Prelims Admit Card 2025: जारी हो गया यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

rajshaladarpan.nic.in, Rajasthan Board 5th Result 2025 LIVE: क्या कल जारी हो रहा राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, यहां से देखें अपडेट

SBI Clerk Mains Result 2025: लद्दाख और चंडीगढ़ के एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट जारी, जानें कहां से मिलेगा डायरेक्ट लिंक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited