NVS Class 6 Admission 2024: फिर आगे बढ़ी एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन की लास्ट डेट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां देखें एडमिशन का पूरा प्रोसेस।

NVS Class 6 Admission 2024

NVS Class 6 Admission 2024: एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन लीस्ट डेट आगे बढ़ी

NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में दाखिला हेतु आवेदन के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अगस्त से आगे बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 कर (NVS Class 6 Admission) दिया है। इच्छुक अभिभावक जो किसी कारणवश अभी तक अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा (NVS Class 6 Admission Form) पाए हैं वो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

बता दें यहां कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 10 अगस्त थी, इसे बढ़ाकर 17 अगस्त किया गया था। अभिभावकों की मांग के बाद नवोदय विद्यालय समिति ने फिर इसे 25 अगस्त तक बढ़ा दिया था। वहीं अब यहां छात्र 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

NVS Class 6 Admission Form 2024-2025: यहां करें रजिस्ट्रेशन
  1. NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NVS Class 6 Admission Form 2024-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited