Odisha Civil Services Prelims Exam 2024 Postponed: चक्रवाती तूफान दाना के चलते स्थगित हुई ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिस

Odisha Civil Services Prelims Exam 2024 Postponed: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) परीक्षा स्थगित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

Odisha CSE Prelims 2024 Postponed

Odisha CSE Prelims 2024 Postponed

Odisha Civil Services Prelims Exam 2024 Postponed: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) परीक्षा स्थगित (OPSC CSE Prelim Exam 2024) कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर परीक्षा की नई तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Odisha CSE Prelims Exam 2024 Date: नवंबर में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आयोग द्वारा ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 (रविवार) को किया जाना था। हालांकि, चक्रवाती तूफान 'दाना' की वजह से परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा अब 7 नवंबर 2024 को आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download OPSC CSE Prelims Admit Card 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 9 जिलों में छुट्टी की घोषणा, जानें किस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Odisha Civil Services Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा के विभन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 399 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited