Odisha Police Admit Card 2024: आज इस समय जारी होगा ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड
Odisha Police Admit Card 2024 Release Date: ओडिशा पुलिस की ओर से जूनियर क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Odisha Police Admit Card 2024
Odisha Police Admit Card 2024 Release Date: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस की ओर से जूनियर क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 12 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Odisha Police Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2024 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download Odisha Police Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ओडिशा पुलिस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क के कुल 177 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

AISSEE Exam City Slip 2025 Released: जारी हुई सैनिक सकूल प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, जानें किस शहर में आपका एग्जाम

14 March History: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म, स्टीफन हॉकिंग का निधन, जानें 14 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

CSIR UGC NET Answer Key 2024: आंसर के खिलाफ कब तक कर सकते हैं आवेदन, csirnet.nta.ac.in से करें चेक

CBSE Board 2025: 15 मार्च को होली मनाने वाले छात्रों के लिए CBSE आयोजित करेगा विशेष परीक्षा

RSMSSB : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की गाइडलाइन में किए कई बदलाव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited