Rashtriya Bal Puraskar 2023: किसे व कौन देता है राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, देखें इस बार के विजेताओं की ​लिस्ट

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों छात्रों को यह जरूर पढ़ना चाहिए। 23 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा की गई है, कुल 11 बच्चों में 6 लड़के व 5 लड़कियां शामिल हैं।

Rashtriya Bal Puraskar 2023

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? यदि हां तो आपको राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 के बारे में जरूर पता होना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जनवरी 2023 को 11 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा है, इनमें 6 लड़के व 5 लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार क्या होता है, किसे व क्यों दिया जाता है, इसके लिए पूरी खबर देखें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को बीते दिन यानी 23 जनवरी को खास पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों को देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुना गया है। Draupadi Murmu ने इन बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 (PMRBP) से सम्मानित किया। कार्यक्रम विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। पिछले साल की बात करें तो 29 बच्चों को यह पुरस्कार दिया गया था। वहीं वर्ष 2021 में 32 बच्चों ने इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
आदित्या सुरेष
मास्टर आदित्या सुरेष जन्म से ही हड्डी विकार से ग्रसित हैं, लेकिन उन्होंने हौंसलों को ऊंचा रखते हुए खुद को एक गायक के रूप में स्थापित किया और 500 से ज्यादा गायन कार्यक्रम में प्रदर्शन किया। इन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 से नवाजा गया।
कुमारी मिडडे गौरवी रेड्डी
2016 में अंतरराष्ट्रीय नृत्य परिषद (यूनिसफ ग्रीस) में नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र यानी 12 साल की बच्ची है। इन्हें भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 से नवाजा गया है।
कुमारी श्रेया भट्टाचार्य
कुमारी श्रेया भट्टाचार्य 12 साल की तबला कलाकार हैं, जिनके नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्डस में सबसे लंबे समय तक तबला बजाने का रिकॉर्ड है। उन्हें प्रदर्शन कला के 9वें सांस्कृतिक ओलंपियाड में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था। इनकी उपलबिधयों को देखते हुए Rashtriya Bal Puraskar 2023 से नवाजा गया।
मास्टर संभव मिश्रा
मास्टर संभव मिश्रा ने प्रसिद्ध् प्रकाशनों के लिए उल्लेखनीय लेख लिखे हैं। उन्हें प्रतिष्ठत 'रॉयल एशियाटिक सोसाइटी लंदन' की फेलोशिप से सम्मानित किया गया। वे इस सोसाइटी के 200 वर्षो के इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए। इन्हें भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है।
मास्टर रोहन रामचंद बहीर
मास्टर रोहन रामचंद बहीर ने बहादुरी दिखाते हुए राजौरी की डोमरी नदी में कूदकर उस 43 वर्षीय महिला की जान बचाई, जो नदी में कपड़े धोने आई थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। इन्हें बहादुरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है।
दित्य प्रताप सिंह चौहान
मास्टर आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने पीने के पानी में सूक्ष्म प्लास्टिक का पता लगाने और फिल्टर करने के लिए 'माइक्रोपा' नामक एक अनूठी तकनीकी विकसित की। यह लागत की दृष्ठिकोण से भी काफी प्रभावी है। इन्हें नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है।
रिषि शिव
कई प्रतिभाओं के धनी मास्टर रिषि शिव प्रसन्न 180 के आईक्यू स्तर के साथ प्रमाणित, सबसे कम उम्र के एंड्रायड एप्लीकेशन डेवलपर हैं। यही नहीं वे सबसे कम उम्र के यू ट्यूबर भी हैं। इन्होंने 'एलिमेंट्स आफ अर्थ' नाम की किताब भी लिखी हैं। इन्हें भी नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है।
कुमारी अनुष्का जौली
कुमारी अनुष्का जौली ने एंटी बुलिंग स्क्वायड कवच नाम एक ऐप बनाया है, जो पिछले चार साल से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान कर रहा है। इन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए Rashtriya Bal Puraskar 2023 से नवाजा गया।
हनाया निसार
हनाया निसार पिछले सात सालों से SQAY मार्शल आर्ट खिलाड़ी हैं, इन्होंने 12 साल की छोटी सी उम्र में चिंगजू, दक्षिण कोरिया में तीसरे विश्व SQAY मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता। इन्हें खेल के क्षेत्र में Rashtriya Bal Puraskar 2023 दिया गया।
कोलगटला अलन मीनाक्षि
कुमारी कोलगटला अलन मीनाक्षि अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्होंने एशियन स्कूल यू7 गर्ल्स क्लासिक के मानक प्रारूप में स्वर्ण जीता, और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदकों के साथ महिला कैंडिडेट मास्टर का खिताब हासिल किया। इन्हें भी खेल के क्षेत्र में Rashtriya Bal Puraskar 2023 दिया गया।
शौर्यजीत रणजीत कुमार खैरे
10 वर्षीय मास्टर शौर्यजीत रणजीत कुमार खैरे राष्ट्रीय स्तर के मल्लखंब खिलाड़ी हैं। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2022 में स्टैंडिंग पोल ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ये समस्त खेलों में सबसे कम उम्र के पदक विजेता बनें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited