Rajasthan CET Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी राजस्थान सीईटी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Rajasthan CET Exam 2024 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां राजस्थान सीईटी 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Rajasthan CET Exam 2024

Rajasthan CET Exam 2024

Rajasthan CET Exam 2024 Date: राजस्थान सीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख (Rajasthan CET 2024 Date) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सीईटी 2024 एग्जाम डेट व पैटर्न सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan CET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Rajasthan CET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के लगभग दस दिन पहले यानी 17 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan CET Admit Card 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan CET 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में प्लाटून कमांडर, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता), पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited