Rajasthan Police Constable PT Admit Card 2024: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Police Constable PT Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PT) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable PT Admit Card 2024

Rajasthan Police Constable PT Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PT) का एडमिट कार्ड आज यानी 16 सितंबर को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable PT 2024: कब होगा प्रोफिशिएंसी टेस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सीबीटी का आयोजन 13 जून और 14 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 सितंबर को जारी किया गया। अब कांस्टेबल चालक/घुड़सवार/श्वानदल पर के अभ्यर्थियों और कांस्टेबल बैंड पद के आवेदकों को प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 23 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि पीटी में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan Police Constable PT Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल पीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
End Of Feed