Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment: जारी हुआ राजस्थान RSMSSB लेवल 1 और 2 का रिजल्ट, इस PDF से देख सकेंगे परिणाम

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 48000 3rd Grade लेवल 1 प्राथमिक शिक्षक और लेवल 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए जो भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, उसका रिजल्ट (Pending) जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से पीडीफ तक पहुंच सकते हैं।

RSMSSB Level 1 and Level 2 Resul

आरएसएमएसएसबी लेवल 1 और लेवल 2 परिणाम

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022, RSMSSB Level 1 and Level 2 Vacancy: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 48000 3rd Grade लेवल 1 प्राथमिक शिक्षक और लेवल 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए जो भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, उसका रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से पीडीफ तक पहुंच सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ के रूप में है, जिसमें आपको अपना रोल नंबर ढूंढने की जरूरत है। बता दें, वैसे तो कई विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए थे लेकिन Level II Sanskrit Final Result और Primary School Final Result रुका हुआ था, अब इन्हें भी जारी कर दिया गया है, इसी के साथ 48000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
इस भर्ती अभियान के लिए 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक आवेदन मंगाए गए थे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 थी।
परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 01 मार्च 2023 तक किया गया था, जिसके लिए एडमिट कार्ड 17 फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया था।
Rajasthan RSMSSB Level 1 & 2 Teacher Recruitment परीक्षा के लिए 18 मार्च 2023 को आंसर की जारी की गई थी। जबकि प्राइमरी रिजल्ट 26 मई 2023 को और प्राइमरी मार्क्स 31 मई 2023 को जारी किया गया था।
अपर प्राइमरी रिजल्ट 2 जून 2023 को जारी किया गया था, जबकि अपर प्राइमरी मार्क्स 31 मई को ही जारी कर दिया गया था।
प्राइमरी फाइनल रिजल्ट 31 अगस्त 2023 को जारी किया गया, जबकि Level II Final Result 09 सितंबर 2023 को जारी किया गया।
Level II English Final Result 15 सितंबर 2023 को जारी हुआ।
Level II SST Final Result 27 सितंबर 2023 को जारी हुआ।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022 Latest Update - आज का अपडेट

Level II Sanskrit Final Result बच गया था, जिसे 18 जून 2024 को जारी किया गया, इसके अलावा Primary School Final Result भी 18 जून 2024 को जारी किया गया, दोनों रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
Post Name Total Post
Primary Teacher Level I21000
Upper Primary Teacher Level II 27000
बता दें, Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022 के माध्यम से कुल 48000 शिक्षकों की भर्ती होनी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited