RBI Assistant Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड, जानें कैसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Prelims Admit Card 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा असिस्टेंट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2023 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Admit Card 2023
RBI Assistant Exam 2023 Date: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को होनी थी लेकिन कुछ वजह से परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया था। इस परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा।
RBI Assistant Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download RBI Assistant Admit Card 2023
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2023: वेबसाइट करें चेक
इस प्रक्रिया के माध्यम से आरबीआई में असिस्टेंट के कुल 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

UP Board Compartment Exam 2025 Date: बदल गई यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी 10वीं 12वीं परीक्षा

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी होने जा रहा आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

Education News: 94 हजार मेधावी छात्रों को मिला लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि

Best Part Time Jobs: अमेरिका में भारतीयों के लिए शानदार मौका, ये 5 पार्ट टाइम जॉब बना देंगी मालामाल

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा नया कीर्तिमान, पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल हुए 300 से अधिक अभ्यर्थी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited