RBI Assistant Result 2023: जारी हुआ आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

RBI Assistant Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट opportunities.rbi.org.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Result 2023

RBI Assistant Result 2023

RBI Assistant Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 6 मार्च को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से अपना रिजल्ट (RBI Assistant Phase II Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

RBI Assistant Mains Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया गया। जबकि, आज मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) में शामिल होना होगा।

How to download RBI Assistant Mains Result 2024

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • फिर आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 241 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 37 पद, ओबीसी के लिए 71 पद, एसटी के लिए 56 पद और एससी के लिए 45 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 20,700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited