RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024 Download Link: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024

RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024

RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024 Download Link: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा (सप्लीमेंट्री) के लिए एडमिट कार्ड (RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर (RBSE 12th Admit Card 2024 Rol Number) दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024: कब होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, थ्योरी परीक्षा 1 अगस्त से शुरू होगी। बोर्ड ने फिलहाल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12th Supplementary Admit Card 2024 Download Link

How to download RBSE 12th Admit Card 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Class 12th Result 2024: मई में जारी हुआ रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 96.88%, साइंस का 97.73% और कॉमर्स का 98.95% दर्ज किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited