RBSE, Rajasthan Board 12th Result 2023: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, rajresults.nic.in लिंक करें चेक
Rajasthan Board RBSE Class 12 Result 2023: राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणामों को जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणामों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in की मदद से जाकर चेक और फिर डाउनलोड किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी
राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणामों को जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकीदास कल्ला की ओर से रात 8 बजे की गई है। अब परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in की मदद से अपने परिणाम को जाकर चेक कर सकते है। इसके अलावा रिजल्ट यहां दी गई लिंक से भी चेक किया जा सकता है। बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। छात्र अपने आरबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि कई राज्य बोर्ड पहले ही अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर चुके हैं।
आरबीएसई कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 2023 का कुल पास प्रतिशत 96.60 फीसदी रहा। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 95.85 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
RBSE Class 12th Science Result 2023: ऐसा रहा 12वीं साइंस का रिजल्ट
इस साल, आरबीएसई कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 का कुल पास प्रतिशत 95.65 फीसदी देखने को मिला है, जिसमें लड़कियों ने 97.39 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 94.72 फीसदी रहा। बता दें कि इस साल 12वीं साइंस में आकाश चौधरी ने 99 फीसदी अंक के साथ टॉप किया है।
RBSE 12th Results 2023 Live: ऐसे चेक करें अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
सबसे पहलेराजस्थान बोर्ड की वेबसाइट- rajresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट के विकल्प को क्लिक करें।
यहां से अपना रोल नंबर एंटर कर दें।
इसके बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन से डाउनलोड कर लें।
RBSE Class 12th Science Result 2023 Out! Check Marks
RBSE Class 12th Commerce Result 2023 Out! Check Marks
RBSE Rajasthan Class 12th Result 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की ओर से 6081 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इसके अलावा आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 21,12,206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 10,31,072 छात्रों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में दाखिला लिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ...और देखें

RBSE 5th Result 2025: रोल नंबर या नामवार कैसे देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, चेक करें तरीका

RRB NTPC Admit Card 2025: इस लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड, यह रहा तरीका

rajshaladarpan.nic.in, RBSE Rajasthan Board Class 5th Result 2025 LIVE: इंतजार खत्म! शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, rajshaladarpan.nic.in पर राजस्थान बोर्ड पांचवी का रिजल्ट

rajshaladarpan.nic.in, RBSE 5th Result 2025: इन वेबसाइट्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, DIRECT LINK से मिलेगी मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट SMS से करें चेक, बस करना होगा ये काम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited