Republic Day Essay in Hindi 2023: गणतंत्र दिवस पर 100, 300 और 500 शब्दों के निबंध फॉर स्टूडेंट्स, पूरे मार्क्स के लिए देखें आइडियाज

Republic Day Essay in Hindi 2023 (26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध 100, 300, 500 शब्दों में, 1000 शब्दों में, 10 लाइन हिंदी में): प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक कॉलेजों व सरकारी दफ्तरों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हम आपको गणतंत्र दिवस के निबंध को तैयार करने का तरीका बताएंगे। इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

Republic Day Essay In Hindi: गणतंत्र दिवस पर निबंध

मुख्य बातें
  1. 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस।
  2. देशभक्ति कविता या शायरी से करें निबंध की शुरुआत।
  3. गणतंत्र दिवस के महत्व व इतिहास का करें जिक्र।
Republic Day Essay in Hindi 2023: अगणित बलिदानों से अर्जित यह स्वतंत्रता त्याग, तेज, तप बल से रक्षित यह स्वतंत्रता प्राणों से भी प्रियतर है यह स्वतंत्रता...26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यही वह दिन है जब संपूर्ण भारत एकता, अखंडता व संप्रभुता की डोर में (Republic Day 2023) बंधा था। आज से ठीक 74 वर्ष पूर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया था। 26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1929 में लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था, जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि, यदि 26 जनवरी 1930 तक अंग्रेजी हुकुमत भारत को स्वशासन का दर्जा नहीं देती है, तो क्रांति होगी यानी भारत खुद को पूर्ण रूप से स्वतंत्र घोषित (Republic Day Essay) कर देगा। नतीजन जवाहर लाल नेहरू ने 26 जनवरी 1930 को रावी नदी के किनारे तिरंगा फहराया और भारत ने खुद को आजाद घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
वहीं अंग्रेजों के चंगुल से आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से संविधान लागू किया (Republic Day Essay In Hindi) गया था। हमारे मूल संविधान में कुल 395 अनुच्छेद 22 भाग एवं 8 अनुसूचियां शामिल हैं। आपको शायद ही पता होगी कि संविधान की मूल प्रति में हांथ से बनाए ढेरों चित्र शामिल हैं। इस चित्र को मशहूर चित्रकार नंदलाल बोस ने (Republic Day Speech 2023) बनाया है। चार साल के भीतर नंनदलाल बोस और उनके शिष्यों ने कुल 22 चित्र बनाए, जिसके जरिए संविधान की मूल प्रतियों को चित्रकारी से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस में अब गिनती के दिन बाकी हैं।
संबंधित खबरें
End Of Feed