RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम का एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
RRB Group D Phase V Admit Card 2022, RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरब द्वारा ग्रुप डी के पांचवें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 2 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। रेलवे ग्रुप डी फेज V परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी।



आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है।
- आज जारी हो सकता है आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड
- rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड
- 6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
RRB Group D Admit Card 2022 Expected Today, RRB Group D Phase V Admit Card 2022, rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पांचवें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 2 अक्टूबर 2022 को जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Group D Exam 2022: जल्द शुरू होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरआरबी द्वारा दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली) के लिए ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 11 अक्टूबर तक चलेगी। आरआरबी ने फेज 5 एग्जाम की इंटीमेशन स्लिप 27 सितंबर को जारी कर दी थी। वहीं, ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा।
RRB Group D Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऐसे में रेलवे ने कई फेज में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त तक हुई। वहीं, फेज 2 परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर तक और फेज 3 परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की गई। जबकि, फेज 4 परीक्षा 7 अक्टूबर तक होगी। फेज 5 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RRB Group D Phase V Admit Card 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर रखें। रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा और आपको लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली...और देखें
BSEB Bihar Board 10th Matric Sarkari Result 2025 LIVE: हो गई घोषणा! कल इतने बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: इंतजार खत्म! कल इस समय जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, matricresult2025.com पर करें चेक
Manabadi AP Inter Result 2025: जारी होने जा रहा एपी इंटर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
Aaj ka Current Affairs: भारत सरकार ने हाल ही में किस टैक्स (कर) को समाप्त किया? पढ़ें 28 मार्च के करेंट अफेयर्स
KVS Balvatika Lottery Result 2025: जारी हुआ केवीएस बाल वाटिका लॉटरी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
भारत को आगे रखना सिर्फ एक नीति या नारा नहीं है- Times Now Summit 2025 में बोले टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन
Who Won Yesterday IPL Match (28 March 2025), CSK vs RCB: कल का मैच कौन जीता? Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच में आरसीबी ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
अगर मौका मिला तो 100 आतंकवादियों को मार डालेंगे: J&K में शहीद कांस्टेबल के भाई ने कहा
Chaitra Navratri Special Mehndi: हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी लगाकर करें माता रानी का स्वागत, देखें लेट्सट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स
Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में फिर टॉप पर पहुंचे नूर अहमद, ये 5 गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited