RSMSSB ANM Result 2024: राजस्थान फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Rajasthan ANM Result 2024 Declared: राजस्थान सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत महिला स्वास्थ्य कर्मचारी (Female Health Worker) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

RSMSSB ANM Result 2024

राजस्थान फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती का रिजल्ट जारी

RSMSSB Rajasthan ANM Result 2024 Declared: राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत महिला स्वास्थ्य कर्मचारी (Female Health Worker) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3646 पदों पर भर्तियां होनी थी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 8 अगस्त 2023 तक का समय मिला था। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी 2024 को हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan ANM Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर News updates के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: अब ANM 2023 : Roll no. List of Selected Candidates for Document Verification के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेंट में खुल जाएगा।

स्टेप 5: अगले पेज पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RSMSSB ANM Female Health Worker Result 2024

Rajasthan ANM Vacancy: 3646 पदों पर भर्तियां

राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कर्मचारी की इस भर्ती के माध्यम से कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2770 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

Ravi Mallick author

सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited