RSMSSB REET Result 2023: जारी हुआ राजस्थान रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

RSMSSB REET Level 1& 2 Result 2023, Rajasthan REET Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Rajasthan REET Final Result 2023

Rajasthan REET Final Result 2023

RSMSSB REET Level 1& 2 Result 2023, Rajasthan REET Result 2023: रीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (Rajasthan REET Final Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan REET Result 2023: कब हुई रीट परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए राज्य में लेवल 1 टीचर के 21,000 और लेवल 2 के 27,000 पद सहित कुल 48,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी।

RSMSSB REET Result 2023: जारी हुए नतीजे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल 1 और लेवल 2 का फाइनल रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि फिलहाल कुछ ही विषयों के नतीजे घोषित किए गए हैं। अन्य विषयों के नतीजे भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

How to Download RSMSSB REET Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर रीट लेवल 1 या 2 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

REET Sarkari Result 2023: रीट पासिंग मार्क्स

रीट लेवल 1 और लेवल 2 एग्जाम में सफल होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 55 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited