LIVE

कैबिनेट सचिवालय में नौकरी का मौका, ITBP में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी

Sarkari Naukri 2023

लेटेस्ट सरकारी नौकरी

Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, Bihar Deled Result 2023 SSC MTS Result 2023: सरकारी नौकरी ढूंढने वालों के लिए बड़ी खबर है, इस समय बड़े बड़े सेक्टर में सरकारी वैकेंसी आई हुईं हैं। बता दें, कर्मचारी राज्य बीमा योजना भर्ती 2023, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023, बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023, कर्मचारी चयन आयोग एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा का रिजल्ट, शिक्षा मंत्रालय में एमटीएस भर्ती 2023, UKSSSC व UPSSSC की ओर से आने वाली सरकारी नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग की नौकरी, रेलवे बैंकिंग आदि बड़े सेक्टर में सरकारी वैकेंसी के मौके बने हुए हैं।

Feb 24, 2025 | 12:30 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: कैबिनेट सचिवालय में नौकरी का मौका

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी।
Feb 24, 2025 | 12:30 PM IST

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: एम्स भोपाल में भर्ती

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में ग्रुप सी गैर-संकाय पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
Feb 24, 2025 | 12:40 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: राजस्थान के मदरसों में बंपर भर्ती

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के मदरसों में नौकरी का पिटारा खोल दिया है। राज्य के मदरसों में शिक्षा और कम्प्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर भर्ती की घोषण कर दी गई है।
Feb 24, 2025 | 12:38 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: ITBP में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में बंपर वैकेंसी निकली है. इस क्षेत्र में नौकरी (ITBP Bharti) पाने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ITBP में कांस्टेबल पद के लिए 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक की तय तिथि में इंटरव्यू दे सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:42 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सराकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही अपने यहां पर कांस्टेबल के 50 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। उम्मीद है कि 15 अक्टूबर से पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:28 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: ड्राइवर की नौकरी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:47 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: राज्य व केंद्र सरकार में नौकरी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य व केंद्र सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकालने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:43 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में 10वीं पास की भर्ती

पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थी रेलवे में नौकरी के लिए 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
Feb 24, 2025 | 12:42 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एमपी पीसीएस एग्जाम के लिए करें अप्लाई

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:32 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यूपी में वन रक्षक पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर तक या उससे upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इ
Feb 24, 2025 | 12:36 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती रैली की डेट जारी

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:41 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यहां सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 700 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Feb 24, 2025 | 12:26 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार में नौकरी का शानदार मौका

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 इंटर लेवल एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Feb 24, 2025 | 12:43 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कोलकाता पुलिस ने निकाली भर्ती

कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 8वीं पास अभ्यर्थी कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in पर 9 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:45 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:47 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार पुलिस में नौकरी का मौका

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:45 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए करें अप्लाई

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:37 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:40 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। टियर 2 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को किया जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:38 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates - जारी हुआ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in पर जारी कर दिया है। ट्रेड टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:34 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - आईटीबीपी में नौकरी का मौका

भारत सिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल के कुल 620 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:38 PM IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 6000 से अधिक पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 6000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के माध्यम से जीडी कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कांस्टेबल ट्रेड पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पदों के लिए छत्तीसगढ़ अथवा मध्य प्रदेश राज्य के स्कूलों से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:32 PM IST

इन्वेस्टिगेटिंग इंस्पेक्टर सहित ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने विविध सेवा भर्ती परीक्षा 2023 के लिए 3 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म 2 नवंबर, 2023 तक या उससे पहले भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:44 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती ओपन रैली (ITBP Rally) के माध्यम से की जाएगी। जो भी ITBP में कांस्टेबल बनना चाहते हैं वह 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं।इस भर्ती अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 620 कांस्टेबल के पदों पर भरा जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:33 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: कोलकाता पुलिस में 412 पदों पर भर्ती

कोलकाता पुलिस ने 8वीं पास युवाओं के लिए ड्राइवर के 412 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए Kolkata Police की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:36 PM IST

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Feb 24, 2025 | 12:27 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश वन विभाग में 700 से ज्यादा पद खाली

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश वन विभाग में 700 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:33 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: बीएसईबी 12वीं की परीक्षा

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE बीएसईबी ने 12वीं वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर पर जाकर एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:39 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: एनसीएल में निकली वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 01 अक्टूबर 2023 को एचसीएमएम पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:37 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: बीपीएससी 67वीं परीक्षा का इंटरव्यू कॉल लेटर

Sarkari Naukri Result 2023 Live बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nih.nic.in पर जाकर साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:30 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: राज्य व केंद्र सरकार में नौकरी

Sarkari Naukri Result 2023 Live सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य व केंद्र सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न पदों व विभागों में बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
Feb 24, 2025 | 12:44 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसबीआई एससीओ के आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी

ट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑपिसर के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 06 अक्टूबर 2023 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2023 कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:43 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Feb 24, 2025 | 12:46 PM IST

वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिये सरकारी नौकरी

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, वीएसएससी ने अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर, 2023 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार वीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:29 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 2023 भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 232 प्रोबेशनरी इंजीनियर, प्रोबेशनरी ऑफिसर और प्रोबेशनरी अकाउंट्स ऑफिसर रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
Feb 24, 2025 | 12:34 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल

गृह मंत्रालय के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र के लिए 250 कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित कर रहा है। 18 से 23 वर्ष की आयु सीमा के साथ 10वीं पास सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में उपस्थित हो सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:45 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एनसीएल उत्तर कुंजी 2023

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 01 अक्टूबर 2023 को एचसीएमएम पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की है। अब, एनसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी में लॉगिन करके एनसीएल एचईएमएम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:41 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार सब-इंस्पेक्टर 1275 पदों के लिए भर्ती

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने आज यानी 5 अक्टूबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेबसाइट: bpssc.bih.nic.in आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2023 है।
Feb 24, 2025 | 12:31 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) स्पेशलिस्ट कैडर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 6 अक्टूबर को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार भर्ती पोर्टल: sbi.co.in/web/careers पर विभिन्न एससीओ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:35 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (सीसीई) का रिजल्ट

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) द्वारा अक्टूबर 2023 के अंत में संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (सीसीई) 2023 घोषित करने की संभावना है। संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (सीसीई) 2023 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक apsc.nic.in पर जांच कर सकेंगे।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited