SBI Clerk Admit Card 2022: आज जारी होगा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, sbi.co.in से ऐसे करें डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2022 Today, SBI Clerk Prelims Admit Card 2022, sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा नवंबर में ऑनलाइन मोड में होगी।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2022

एसबीआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी होगा।

मुख्य बातें
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज होगा जारी
  • नवंबर में होगी परीक्षा
  • sbi.co.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 Today, SBI Clerk Prelims Exam 2022 Admit Card, sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (Clerk Prelims Exam) का एडमिट कार्ड आज यानी 29 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Clerk Prelims Exam 2022 Date: कब होगी परीक्षा?
एसबीआई में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 12 नवंबर, 19 नवंबर और 20 नवंबर 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा बैठने के योग्य होंगे। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
SBI Clerk Exam Pattern 2022: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
How to download SBI Clerk Prelims Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते।
SBI Clerk Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited