SBI PO Admit Card 2023: जारी होने जा रहा एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
SBI PO Admit Card 2023, SBI PO Prelims Exam 2023 Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

SBI PO Admit Card 2023
SBI PO Admit Card 2023, SBI PO Prelims Exam 2023 Date: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड (SBI PO Prelims Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SBI PO Prelims Exam 2023 Date: नवंबर में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। इस परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
SBI PO Admit Card 2023: कब तक आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
How to Download SBI PO Admit Card 2023
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

jeecup.admissions.nic.in, JEECUP UP Polytechnic Result 2025 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज, देखें JEECUP Result 2025 सबसे पहले

Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 1 में एडमिशन के नियम में बड़ा बदलाव! अब 6 साल की उम्र से पहले नहीं मिलेगा दाखिला

JEECUP UP Polytechnic Result 2025: क्या आज जारी होगा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

UMSAS Free Skill Training: युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, umsas.org.in पर जल्द करें आवेदन

UPSC ESE Prelims Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स का रिजल्ट, upsc.gov.in से चेक करें स्कोर कार्ड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited