SBI PO Admit Card 2023: नवंबर में होगी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड
SBI PO Admit Card 2023, SBI PO Prelims Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाना है।

SBI PO Prelims Admit Card 2023
SBI PO Admit Card 2023, SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (SBI PO Admit Card 2023) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SBI PO Prelims Exam 2023: नवंबर में होगी परीक्षा
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
SBI PO Admit Card 2023: कब आएगा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to Download SBI PO Admit Card 2023
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

US News World University Rankings: आईआईएससी बैंगलोर भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप पर, दुनिया में हार्वर्ड भी धमक बरकरार

UKPSC Admit Card 2025 OUT: पीसीएस और अपर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, इस लिंक से करें चेक

education.rajasthan.gov.in RSOS, Rajasthan State Open School Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Maharashtra Language Policy: महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी के बाद हिंदी होगी तीसरी भाषा, फडणवीस सरकार का फैलसा

RPSC RAS Mains 2024: पहले दिन 83 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरएएस मुख्य परीक्षा, बुधवार को दूसरे दिन का एग्जाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited