G.K. : दिसंबर में मनाए जाते हैं ये खास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस
National and International days in december: दिसंबर में कई नेशनल और इंटरनेशनल डे मनाए जाते हैं। एक दिसंबर का दिन विश्व भर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

National and International days in december: दिसंबर का महीना शुरू होने को है, और इसी के साथ साल 2022 का अंत और करीब आते जा रहा है। साल का ये आखिरी महीना अपने साथ कुछ बहुत महत्वपूर्ण दिन लेकर आता है। जिनकी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत महत्वत्ता है।
बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई तरह की कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में इनसे संबंधित सवाल आते रहते हैं। ये रही दिसंबर की कुछ इंपोर्टेंट तारीखों की पूरी लिस्ट, जिनको पढ़कर आप एग्जाम्स के लिए और अच्छे से तैयार होंगे –
1 दिसंबर – वर्ल्ड एड्स डे
विश्व भर में ये दिन एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1988 में की गई थी। हर साल इस दिन एड्स से जुड़ी किसी नई थीम को आधार बनाकर काम किया जाता है। दुनिया भर के कई लोग एचआईवी एपीडेमिक को खत्म करने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।
2 दिसंबर – राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
साल के आखिरी महीने के दूसरे दिन देश भर में प्रदूषण और इससे हो रहे हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जाता है। ये दिन उन लोगों की याद में देखा जाता है, जिन्होंने भोपाल गैस कांड में अपने जानें गवाई थीं।
2 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस
ये दिन मॉर्डन जमाने की दास प्रथा और ह्यूमन राइट्स के खिलाफ काम कर रहे लोगों को कटघरे में खड़ा करता है। दुनिया भर में करीब 40 मिलियन लोग ऐसे हैं, जो मॉडर्न स्लेवरी का शिकार हैं। इंटरनेशनल डे फॉर अबॉलिशन ऑफ़ स्लेवरी ऐसा दिन है, जो उन स्थितियों और अत्याचारों को याद करता है। जो धमकी, हिंसा, पावर की वजह से पैदा हुई है।
2 दिसंबर – वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे
डिजिटल दुनिया बनाने के लिए हर किसी का टेकनोलॉजी से परिचित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य की खातिर ये दिन मनाया जाता है, ताकि महिलाओं और बच्चों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के लिए एनकरेज किया जा सके।
3 दिसंबर – विश्व दिव्यांग दिवस
इस दिन को वर्ल्ड डे ऑफ हैंडीकैप्ड और इंटरनेशनल डे ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के नाम से भी जाना जाता है। 3 दिसंबर को दिव्यांग भाई-बंधुओं के प्रति समझ, जागरूकता और अपनत्व के भाव का प्रचार करने के उद्देश्य से देखा जाता है।
4 दिसंबर – भारतीय नौसेना दिवस
देश के विकास और सुरक्षा में भारतीय जल सेना और नेवी के जवानों की कुर्बानियों, तकलीफों और उपलब्धियों को याद करने के लिए 4 दिसंबर का दिन मनाया जाता है।
5 दिसंबर – वर्ल्ड सॉइल डे
धरती, सेहतमंद इकोसिस्टम और मानवता की भलाई के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 5 दिसंबर का दिन मनाया जाता है।
6 दिसंबर – भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि
देश और समाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले बाबा साहब अंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन को उनकी याद और कभी न भूलाई जाने वाली उपलब्धियां के रूप में देखा जाता है।
6 दिसंबर – नेशनल माइक्रोवेव ओवन डे
इस दिन को माइक्रोवेव के आविष्कार को मनाने के उद्देश्य के रूप में देखा जाता है। उस इन्वेंशन को जिसने हमारी जिंदगीयां इतनी आसान बना दी है।
7 दिसंबर – सशस्त्र सेना झंडा दिवस
आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे वो दिन है, जिस दिन सेना के शहीद जवानों के लिए जनता द्वारा फंड्स इकट्ठे किए जाते हैं।
7 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय सिविल एविएशन दिवस
ये दिन दुनिया भर में राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के महत्व और अंतर्राष्ट्रीय परिवहन में ICAO की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
9 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
दुनिया भर में ये दिन स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, लोकतंत्र, समृद्धि और विकास पर पड़ने वाले भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव का विरोध करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन भ्रष्टाचार के समाज को कैसे प्रभावित करता है, उसकी जागरूकता फैलाई जाती है।
10 दिसंबर – मानवाधिकार दिवस
यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली द्वारा इस दिन को 1948 में मानवाधिकार दिवस के रूप में अपनाया गया था। इसका उद्देश्य मानव आजादी और फंडामेंटल ह्यूमन राइट्स को बचाना है।
10 दिसंबर – अल्फ्रेड नोबेल पुण्यतिथि
मशहूर वैज्ञानिक, आविष्कारक, व्यापारी और नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्फ्रेड नोबेल का 10 दिसंबर 1869 में निधन हुआ था। उन्होंने डायनामाइट समेत कई ताकतवर विस्फोटकों का आविष्कार किया है।
11 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस
बच्चों और समाज को पर्वतों की महत्वता बताने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इसकी जागरूकता फैलाई जाती है कि, पर्वत हमें साफ पानी, एनर्जी, खाना प्रदान करते हैं और मानवता के लिए कितने जरूरी हैं।
11 दिसंबर – UNICEF दिवस
संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड के रूप में इस दिन को मनाया जाता है।
12 दिसंबर – यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 12 दिसंबर को इंटरनेशनल हेल्थ कवरेज दिवस घोषित किया गया है। इसके पीछे का उद्देश्य इस विषय में जागरूकता फैलाना है कि, दुनिया को कैसे एक मजबूत और अच्छे हेल्थ सिस्टम की जरूरत है।
14 दिसंबर – राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
ऊर्जा और उसके संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। विद्युत मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशिएंसी द्वारा इसकी 1991 में शुरुआत की गई थी।
16 दिसंबर – विजय दिवस
देश के शहीदों की कुर्बानियों को याद करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। तथा इस बात का समर्थन करने के लिए भी कि, देश के विकास और मजबूती के पीछे सेना की कितना बड़ा हाथ है।
18 दिसंबर – अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
अल्पसंख्यक आबादी के अधिकारों की रक्षा करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है। इसका मुख्य फोकस राज्यों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे पर होता है। 18 दिसंबर को देश भर में इस अभियान की पूर्ति के लिए कई अभियान, सेमिनार और इवेंट्स करवाए जाते हैं। ताकि लोगों को इसके महत्व से अवगत शिक्षित और जागरूक कराया जा सकें।
18 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
प्रवासियों और रिफ्यूजियों की सुरक्षा और प्रोटेक्शन के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ये दिन मनाते हैं। उन लोगों को याद किया जाता है, जिन्होंने किसी सुरक्षित जगह पहुंचने से पहले ही प्राण त्याग दिए।
19 दिसंबर – गोवा का मुक्ति दिवस
इसी दिन साल 1961 में गोवा राज्य पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था। आर्मी द्वारा एक ऑपरेशन चलाया गया था जिसे एक्सटेंडेड फ्रीडम मूवमेंट कहा गया।
20 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
अनेकता में एकता के मकसद को बढ़ावा देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। साथ एक ये गरीबी, भुखमरी और बीमारी से लड़ाई का भी संकेत देता है।
22 दिसंबर – राष्ट्रीय गणित दिवस
देश के मशहूर गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जन्म तिथि के उपलक्ष में इस दिन को मनाया जाता है। उनका जन्म 1887 में हुआ था और उन्होंने गणित के क्षेत्र में बहुत सराहनीय योगदान दिया है।
23 दिसंबर – किसान दिवस
भारत में हर साल ये दिन, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कृषि क्षेत्र से संबंधित कई कार्यक्रम होते हैं और किसान तथा कृषि से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है।
24 दिसंबर – राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
इस दिन कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 को राष्ट्रपति का समर्थन मिला था। 24 दिसंबर को हर साल उपभोक्ता के अधिकारों और जिम्मेदारियों से संबंधित जागरूकता फैलाई जाती है।
25 दिसंबर – क्रिसमस
ईसाई धर्म के लोगों के लिए ये दिन खास होता है। इस दिन प्रभु यीशु यानी जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था।
25 दिसंबर – गुड गवर्नेंस डे (भारत)
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म तिथि के रूप में इस दिन का बहुत महत्व है। 2014 में इस दिन की शुरुआत हुई थी, ताकि देश की जनता में अच्छी सरकार का महत्व और जवाबदारी का भाव बना रहे।
31 दिसंबर – न्यू ईयर्स ईव
जॉर्जिअन कैलेंडर के अनुसार इस दिन साल का आखिरी दिन होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

Tamil Nadu Board TN SSLC, HSE +1 Result 2025 LIVE: कल इस समय जारी होगा टीएन बोर्ड 10वीं व 11वीं रिजल्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

Career in Nursing: भारत में बढ़ रही नर्सों की मांग, ट्रेडिंग करियर के रूप में युवाओं के पास अच्छा मौका

ICSI CSEET Result 2025: जारी हुआ कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, ऐसे करें चेक

HPBOSE 10th Result 2025 OUT: जारी हो गया हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CUET UG 2025 Admit Card OUT: जारी हो गया सीयूईटी यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र, cuet.nta.nic.in से करें डाउनलोड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited