SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकत हैं।

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (SSC Delhi Police Constable Provisional Answer Key 2023) आज यानी 6 दिसंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC Delhi Police Constable Exam 2023: इस तारीख को हुई परीक्षा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर, 15 नवंबर, 16 नवंबर, 17 नवंबर, 20 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 28 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया गया। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: दर्ज कराएं आपत्ति

यदि अभ्यर्थी को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 6 दिसंबर से 9 दिसंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव के कुल 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited