SSC GD Constable Exam 2024: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का जरूरी नोटिस, ssc.nic.in पर तुरंत करें चेक
SSC GD Constable Recruitment 2024, SSC GD Constable Exam 2024 Notice: कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के संबंध में एक नया नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Notice 2024
SSC GD Constable Recruitment 2024, SSC GD Constable Exam 2024 Notice: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती (
SSC GD Constable Notice 2024 : इस बात का रखें ध्यान
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर से पहले ही अप्लाई कर लें। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें क्योंकि ऐसे समय पर साइट क्रैश होने की भी संभावना रहती है। वहीं, तय समय के बाद आवेदन का भी दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
SSC GD Constable Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SSC GD Constable Notice 2024 Direct Link
How to Apply for SSC GD Constable Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के 6174 पद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 11025 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 3337 पद, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 3189 पद, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 635 पद, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में 296 पद और असम राइफल्स में 1490 पद सहित कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

NEET UG 2025 Result OUT: जारी हो गया नीट यूजी परीक्षा का परिणाम, neet.nta.nic.in पर ये रहा Direct Link

predeledraj2025.in, Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 LIVE: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

NEET UG 2025: जारी हुई नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की, इस लिंक से करें चेक

CUET UG Answer Key 2025: सीयूईटी यूजी आंसर-की पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

neet.nta.nic.in, NEET UG Result 2025 LIVE: NEET 2025 का रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप? जानिए पूरी टॉपर लिस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited