SSC JE Result 2023: जारी हुआ एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट, जानें कब होगा दूसरा पेपर
SSC JE Paper I Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब यहां एसएससी जेई पेपर 2 एग्जाम 2023 डेट चेक कर सकते हैं।

SSC JE Paper I Result 2023
SSC JE Paper I Result 2023: पेपर 2 एग्जाम की डेट जारी
एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल) पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 अक्टूबर को जारी की गई थी। आयोग ने अब पेपर 1 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 में शामिल होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, पेपर 2 का आयोजन 4 दिसंबर को को किया जाएगा।
SSC JE Passing Marks 2023: पेपर 1 में इतने नंबर अनिवार्य
एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के लोगों को 20 % न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Paper I Result 2023 Direct Link
How to Download SSC JE Paper I Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC JE Recruitment 2023: कितनी मिलेगी सैलरी
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1327 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट विजिट करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

DAVV RESULT 2025: जारी हो गई BA, BSC परीक्षाओं की ग्रेड लिस्ट? Download करें यहां से

HBSE Compartment Exam 2025: आ गई हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख, देखें पूरा शिड्यूल

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Date Time LIVE: हो गई घोषणा, कल 2 बजे जारी हो रहा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स कर रिजल्ट, यहां मिलेगा DIRECT LINK

RUHS Result 2025: घोषित हुए राजस्थान बीएससी नर्सिंग परीक्षा के परिणाम, इस लिंक से करें चेक

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है? जानें थीम और मेजबान देश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited