TS TET Hall Ticket 2023: जारी हुआ टीएस टीईटी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

TS TET Hall Ticket 2023, TS TET Admit Card 2023 OUT: स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

TS TET Hall Ticket 2023

TS TET Hall Ticket 2023

TS TET Hall Ticket 2023, TS TET Admit Card 2023 OUT: टीएस टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 9 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी टीएस टीईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

TS TET Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

टीएस-टीईटी परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। टीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। टीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

TS TET Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

टीएस टीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download TS TET Hall Ticket 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद टीएस टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

TS TET Admit Card 2023: यहां करें संपर्क

नोटिफिकेशन के मुताबिक यदि कोई अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाते तो वह 9 सितंबर से 14 सितंबर तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच निदेशक, एससीईआरटी और पदेन निदेशक, टीईटी, हैदराबाद से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited