TS TET Hall Ticket 2023: जारी हुआ टीएस टीईटी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
TS TET Hall Ticket 2023, TS TET Admit Card 2023 OUT: स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



TS TET Hall Ticket 2023
TS TET Hall Ticket 2023, TS TET Admit Card 2023 OUT: टीएस टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 9 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी टीएस टीईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
TS TET Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
टीएस-टीईटी परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। टीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। टीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
TS TET Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
टीएस टीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download TS TET Hall Ticket 2023
- आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद टीएस टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
TS TET Admit Card 2023: यहां करें संपर्क
नोटिफिकेशन के मुताबिक यदि कोई अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाते तो वह 9 सितंबर से 14 सितंबर तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच निदेशक, एससीईआरटी और पदेन निदेशक, टीईटी, हैदराबाद से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्...और देखें
Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंग्लिश का पेपर हुआ रद्द, पढें पूरी खबर
AP SSC Hall Ticket 2025 Released: जारी हुआ एपी एसएससी हॉल टिकट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Bihar Education Budget 2025: नए डिग्री कॉलेज और डबल स्कॉलरशिप! बिहार के छात्रों पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानें कैसे होगी परीक्षा
UP Board 2025: व्हाट्सएप पर मिला यूपी बोर्ड 10वीं गणित का पेपर, केंद्र व्यवस्थापक पर मामला दर्ज
आशीष चंचलानी की आँखों में आँसू चेहरे पर मायूसी, इंडियाज गॉट लैटन्ट के विवाद के बाद बनाया पहला वीडियो
Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंग्लिश का पेपर हुआ रद्द, पढें पूरी खबर
'जल्द बच्चे पैदा करो'...तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र की परिसीमन योजना पर 'नवविवाहितों' को संदेश
हिमाचल में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ में 'नई पुलिस चौकी' का काम शुरू, 24 घंटे रहेगी पुलिस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited