UGC NET 2023: जारी हुई यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा की इंटीमेशन स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Intimation Slip 2023

UGC NET Intimation Slip 2023

UGC NET 2023, UGC NET Phase II Advance Intimation Slip 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम (UGC NET Phase II Exam 2023) की एडवांस इंटीमेशन स्लिप आज यानी 21 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से इंटीमेशन स्लिप (UGC NET 2023 Intimation Slip) डाउनलोड कर सकते हैं। ‌इसके लिए एप्लीकेशन लिंक और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
UGC NET Phase II Exam Date 2023: फेज 2 एग्जाम डेट
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 5 विषयों के लिए 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को किया जाएगा। वहीं, फेज 1 की परीक्षा आज से शुरू हुई और यह 24 फरवरी तक चलेगी। एनटीए ने आज फेज 2 परीक्षा के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी की है। ध्यान रहे कि एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा। बिना इसके परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UGC NET Phase II Advance Intimation Slip
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट फेज 2 एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडवांस इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Phase II Advance Intimation Slip 2023 - Direct Link
UGC NET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में 300 अंको के 150 सवाल पूछे जातें और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited