होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2023, NTA UGC NET December Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूजीसी नेट एग्जाम डेट और पैटर्न चेक करसकते हैं।

UGC NET Admit Card 2023UGC NET Admit Card 2023UGC NET Admit Card 2023

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET Admit Card 2023, NTA UGC NET December Exam 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2023) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Exam 2023 Date: कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यूजीसी नेट पेपर 1 में कुल 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। दोनों पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।

UGC NET Admit Card 2023: कब आएगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी की जाएगी। वहीं, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End Of Feed