UGC NET Admit Card 2024 June: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड की Direct Link, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Admit Card 2024 June Release Date (यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें): यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 18 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी होगा।

UGC NET Admit Card 2024 June
UGC NET Admit Card 2024 June Release Date (यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें): यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2024 June) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक (UGC NET Admit Card 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Exam 2024 Date: यूजीसी नेट की परीक्षा कब होगी?
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 18 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।
How to download UGC NET Admit Card 2024
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2024 Pattern: यूजीसी नेट परीक्षा कैसे होगी?
यूजीसी नेट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 सवाल और पेपर 2 में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपर हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UGC NET Exam 2024 June | Number of Questions | Total Marks |
UGC NET Paper I | 50 | 100 |
UGC NET Paper II | 100 | 200 |
Total | 150 | 300 |
NTA UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा क्या है
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

cuet.nta.nic.in, CUET UG Result 2025 Date LIVE: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

School Reopen Date 2025: छुट्टियां खत्म होने की बज गई घंटी, जानें किस राज्य में कौन से दिन से खुलेंगे स्कूल

Education News: गुजरात की तरह दिल्ली के स्कूलों में अब मिलेगी स्मार्ट शिक्ष, शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बड़ा ऐलान

JNU PhD Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए शुरू हुए आवेदन, jnu.ac.in पर करें आवेदन

CSIR NET 2025: सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए फॉर्म में करें सुधार, केवल दो दिन का है समय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited