UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी ने जारी किया एडमिट कार्ड व सेंटर सिटी स्लिप, दोनों के चेक करें लिंक
UGC NET Admit Card 2024 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 05 सितंबर, 2024 तक होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के अलावा इस खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी ने जारी किया एडमिट कार्ड व सेंटर सिटी स्लिप
UGC NET Admit Card 2024 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 05 सितंबर, 2024 तक होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अपलोड कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UGC NET Admit Card 2024 Download करें। उम्मीदवार यहां से यूजीसी नेट परीक्षा का पूरी शिड्यूल भी देख सकते हैं।
ध्यान रहें, आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि 5 सितंबर को होने वाली UGC-NET June 2024 री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड लिंक को लाइव किया गया है।
Admit Card is live for re-examination on 05 Sep 2024 of UGC-NET June 2024
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, आपको नीचे दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे। UGC NET 2024 परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता की जांच के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा जन्माष्टमी समारोह के कारण 27 अगस्त को पुनर्निर्धारित कर दी गई थी।
यूजीसी नेट परीक्षा का मोड
जिन उम्मीदवारों को UGC NET 2024 में शामिल होना है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।
NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NTA UGC NET Re-Exam Admit Card जारी कर दिया है। नीचे हमने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक साझा किया है। इससे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आसानी होगी।
UGC NET एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?
आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके UGC NET Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।
चरण 1: UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'यूजीसी नेट जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
UGC NET June 2024 : Click Here to Download Admit Card ! UGC NET June 2024 : Click Here to City Intimation
UGC NET एडमिट कार्ड व सेंटर सिटी स्लिप
उम्मीदवार लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड और सेंटर सिटी स्लिप विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। सेंटर सिटी स्लिप में आपको परीक्षा स्थल और अन्य विवरण मिलेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

UPSC Prelims Result 2025 Name List: जारी होने जा रहा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें किस तारीख को होगी मेन्स परीक्षा

jeeadv.ac.in, JEE Advanced Result 2025 Date Time Live: जारी होने जा रहा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, jeeadv.ac.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

RRB NTPC Admit Card 2025 Date LIVE: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड की Direct Link, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

PERA CET Result 2025 OUT: जारी हो गया प्रीमिनेंट एजुकेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन सीईटी परीक्षा का परिणाम

NEET UG 2025 Answer Key: जल्द जारी होने वाला है नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, neet.nta.nic.in से करें चेक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited