UGC NET Admit Card 2024 Released: जारी हुआ यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2024 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024 Released

UGC NET Admit Card 2024 Released: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 17 अगस्त को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2024 Link) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक 83 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर होगी। वहीं, आज एनटीए ने 21 अगस्त, 22 अगस्त और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अन्य दिनों के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download UGC NET Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
End Of Feed