UGC NET December 2023 Result: कुछ देर में जारी होने वाला है यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम

UGC NET December 2023 Result Date: यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 आज, 17 जनवरी 2024 को जारी हो रहा है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से रिजल्ट देख सकेंगे।

UGC NET  December  2023 Result

यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम (Image - TNN Education)

UGC NET December 2023 Result Date and Time (यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट कब आएगा): यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 आज, 17 जनवरी 2024 को जारी हो रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से रिजल्ट देख सकेंगे।
UGC NET December 2023 Result Timing की बात करें, तो आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 परिणाम जारी होने की केवल तिथि बताई गई है, जबकि समय को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं, लेकिन ऐसा देखा गया है कि यूजीसी अपने ज्यादातर अपडेट को शाम के समय में जारी करता है, इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
UGC NET December 2023 Result Expected Date को लेकर काफी समय से चर्चा थी, उम्मीदवार लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे थे कि UGC NET December 2023 Result Kab Aayega, लेकिन आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए परीक्षा 6 से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी और देश भर के 292 परीक्षा शहरों में 9,45,918 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बता दें, यह परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। दिसंबर परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 - कैसे डाउनलोड करें?
  • आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2023 और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 अस्थाई आंसर की 3 जनवरी, 2024 को जारी की गईं और आपत्तियां 5 जनवरी, 2024 तक उठाई जानी थीं। UGC NET December 2023 Result Link एक्टिव होते ही यहां इस पेज पर भी शेयर किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited