UGC NET December Exam 2023: 6 दिसंबर से शुरू होने जा रही यूजीसी नेट परीक्षा, यहां से देखें पूरा शिड्यूल

UGC NET December 2023 Exam Schedule: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी किया गया है, इसके मुताबिक 6 दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी, उम्मीदवार यहां से पूरा शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

ugc net december exam

यूजीसी नेट परीक्षा

UGC NET December 2023 Exam Date and Time: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UGC NET December 2023 Subject Wise Exam Schedule ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यह परीक्षा कार्यक्रम आनलाइन कर दिया है, इसके मुताबिक 6 दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी, उम्मीदवार यहां से पूरा शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

कब आएगी परीक्षा सिटी स्लिप

जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा सिटी स्लिप (UGC NET December 2023 Exam City Slip) परीक्षा से 10 दिन पहले प्रदर्शित की जाएगी।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड (UGC NET December 2023 Admit Card) नोटिस में दी गई अस्थायी अवधि के अनुसार अगले सप्ताह या नवंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। एक बार तारीख के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी हो जाने पर, उसे यहां अपडेट कर दिया जाएगा

6 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होने वाली परीक्षा के लिए विषयवार शेड्यूल यहां से करें चेक।

UGC NET December 2023 PDF

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 विषयवार परीक्षा अनुसूची

  • 6-दिसंबर अंग्रेजी, हिंदी अध्ययन
  • 7-दिसंबर वाणिज्य, फ्रेंच, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान
  • 8-दिसंबर शिक्षा, बंगाली, तेलुगु, दर्शनशास्त्र
  • 11-दिसंबर राजनीति विज्ञान12-दिसंबरअर्थशास्त्र
  • 13-दिसम्बर समाजशास्त्र
  • 14-दिसंबर मनोविज्ञान

उम्मीदवार नीचे सभी विषयों का पूरा शेड्यूल (UGC NET December 2023 PDF) देख सकते हैं। यह रहा डायरेक्ट लिंक

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 पीडीएफ

परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited