UGC NET Result 2023: इस तारीख को जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2023, UGC NET December Result 2023 Date: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। एनटीएट द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

UGC NET Result 2023

UGC NET Result 2023

UGC NET Result 2023, UGC NET December Result 2023 Date: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट (NTA UGC NET Result 2023) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Result 2023 Date: यूजीसी नेट रिजल्ट की डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट 10 जनवरी 2024 को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले ही यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET December Result 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जनवरी को जारी की गई। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

How to Download UGC NET Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited