UKPSC RO ARO Admit Card 2023: जारी हुआ RO व ARO परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
UKPSC RO ARO Admit Card 2023, UKPSC RO ARO Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



UKPSC RO ARO Admit Card 2023
UKPSC RO ARO Admit Card 2023, UKPSC RO ARO Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
UKPSC RO ARO Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूकेपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य बुद्धि परीक्षण से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
UKPSC RO ARO Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download UKPSC RO ARO Admit Card 2023
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- फिर UPKSP RO ARO Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC RO ARO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में समीक्षा अधिकारी के 69 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 68 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्...और देखें
cuet.nta.nic.in, CUET UG Result 2025 Date LIVE: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी
School Reopen Date 2025: छुट्टियां खत्म होने की बज गई घंटी, जानें किस राज्य में कौन से दिन से खुलेंगे स्कूल
Education News: गुजरात की तरह दिल्ली के स्कूलों में अब मिलेगी स्मार्ट शिक्ष, शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बड़ा ऐलान
JNU PhD Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए शुरू हुए आवेदन, jnu.ac.in पर करें आवेदन
CSIR NET 2025: सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए फॉर्म में करें सुधार, केवल दो दिन का है समय
Social Media Day: 30 जून को ही क्यों मनाया जाता है सोशल मीडिया डे, जानें इतिहास और महत्व
Delhi Crime: जल्लाद बना पिता, चाकू मारकर 10 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, बारिश में खेलने की जिद पर ली जान
मराठी मानुष की शक्ति के आगे हारी महाराष्ट्र सरकार- फडणवीस ने त्रिभाषा नीति पर वापस लिया आदेश तो बोले उद्धव ठाकरे
Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साया वर्कर, मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार
Ceasefire in Gaza: गाजा में युद्धविराम के लिए ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, Hamas से बंधकों को रिहा करने की मांग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited