UP Board 10th 12th Result 2024 Date: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे, पिछले साल लड़कों से बेहतर था लड़कियों का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 20 अप्रैल 2024, शनिवार को दोपहर रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024

UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यहां देखें कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा (UP Board 10th Result) अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 20 अप्रैल दोपहर अपराह्रन 2 बजे हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो छात्रों की डिजिटल मार्कशीट तैयार कर ली (UP Board 10th Result 2024) गई है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी (UP Board Result) जारी करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th Result: इतने लाख छात्र परीक्षा में अनुपस्थित

बता दें इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 3 लाख 24 हजार 8 छात्र अनुपस्थित रहे थे। जिसमें हाईस्कूल के कुल 1 लाख 84 हजार 986 छात्र अब्सेंट थे। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1 लाख 39 हजार 22 छात्र उपस्थित नहीं हो पाए थे। वहीं 10वीं 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक निर्धारित थी। कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को संपन्न हो गया था। हाईस्कूल के 1.76 करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 94 हजार 802 निरीक्षक को लगाया गया था। जबकि इंटरमीडिएट के 1.25 करोड़ कॉपियों की चेकिंग के लिए कुल 52 हजार से ज्यादा टीचर्स लगाए गए थे।

UP Board 10th 12th Result: लड़कियों ने लहराया था परचम

बीते वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रियांशी सोनी ने अपना परचम लहराया था। प्रियांशी ने 600 में से कुल 599 अंक प्राप्त किए थे। जबकि 12वीं के शुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया था। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी टॉपर्स के मार्क्स कुछ ऐसे ही देखने को मिल सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।

How To Check UP Board 10th 12th Result 2024

  • सबसे पहले UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board 12th Result: साइट क्रैश होने पर क्या करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एक साथ कई लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित करता है। ऐसे में साइट क्रैश होना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसे में छात्रों को निराश नहीं होना। यहां एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने का विकल्प होता है। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां UPMSP10 या UPMSP12 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज कर 562623 पर भेजें आपके मार्क्स व स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited