UP Board Compartment Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट, upmsp.edu.in पर रखें नजर

UP Board Compartment Result 2023, Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

UP Board Compartment Result 2023

UP Board Compartment Result 2023

UP Board Compartment Result 2023, Date and Time: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPMSP UP Board Compartment Result 2023: कब हुई कंपार्टमेंट परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज की वर्ष 2023 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई 2023 को आयोजित की गई। यह परीक्षा राज्य के 96 केंद्रों पर नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

UP Board Compartment Result 2023 Date: कब तक आएगा कंपार्टमेंट रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download UP Board Compartment Result 2023

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Result 2023: इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया गया। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं में 27,50,871 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited