UP Board परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, डाउनलोड करें डेटशीट सिलेबस व मार्किंग स्कीम

UP Board Exam Date 2022-23: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रीबोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक निर्धारित होंगी। उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड 202-23 एग्जाम डेटशी, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

मुख्य बातें
  • 24 मार्च से आयोजित की जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं।
  • मई के अंत तक जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट।
  • पास होने के लिए चाहिए होंगे 33 प्रतिशत मार्क्स, डाउनलोड करें मार्किंग स्कीम।
UP Board Exam Date 2022-23, UP Board Class 10th 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र डेटशीट को लेकर लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। वहीं अब जल्द ही परीक्षा के लिए डेटशीट जारी होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस माह के अंत तक या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह तक परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कुछ दिन पहले बोर्ड की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान इस बार परीक्षा कड़ाई के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यूपी बोर्ड 2022-23 एग्जाम डेट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रीबोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक निर्धारित होंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी।
End Of Feed